बार-बार भीतरघात का आरोप दिल को चुकता था-मल्हार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

कल कांग्रेस में शामिल हो जाऊँगा, पटवारी को चुनाव जितवाना अब मेरा लक्ष्य

इंदौर के ग्रामीण क्षेत्र की राजनीति में खासा प्रभाव रखने वाले नेता दिनेश मल्हार भाजपा से इस्तीफा देने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए। उनके साथ कांग्रेस नेता मनीष पटेल मौजूद थे,मल्हार ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की.. उन्होंने कहा कि उन पर सेबोटेज करने के आरोप लगते हैं.. इसलिए वे भाजपा में नहीं रहना चाहते। उन्होंने कहा कि मेरे और जीतू पटवारी के रिश्ते बहुत पुराने हैं और उन्हीं के रास्ते में कांग्रेस में शामिल होने जा रहा हूँ इस बार मेरा लक्ष्य यही है कि राऊ विधानसभा में पटवारी को ज़्यादा से ज़्यादा मतों से चुनाव जिताओ,दिनेश मल्हार ने ये भी कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत होगी और कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी
वर्ष 2008 से राऊ विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार रहे दिनेश मल्हार ने भाजपा से इस्तीफे की घोषणा तो कर ही दी थी.. अब उन्होंने घोषणा की कि 23 सितंबर को कमलनाथ की मौजूदगी में वे कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। दिनेश मल्हार ने कहा कि पार्टी में लगातार हो रही अपनी उपेक्षा से नाराज होकर उन्होंने भाजपा छोड़ी। बोले कि उन्हें हर बार शंका की निगाहों से देखा जाता रहा है.. इसलिए पार्टी से अलग होना ही उचित समझा।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से गहरा नाता रखने वाले दिनेश मल्हार पिछले दो बार से राऊ विधानसभा से टिकट के दावेदार रहे लेकिन पार्टी ने दोनों बार ही मधु वर्मा को टिकट दिया। दिनेश मल्हार ने बताया कि उन्होंने अपनी बात पार्टी संगठन में रखी लेकिन 5 दिन के इंतजार के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां तक की पार्टी के किसी बड़े नेता ने भी उनसे चर्चा करना उचित नहीं समझा।
दिनेश मल्हार 23 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे.. उन्होंने ये भी कहा कि इस कांग्रेस के पक्ष में माहौल है और कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
बता दें कि दिनेश मल्हार भाजपा की ग्रामीण राजनीति में खासा प्रभाव रखते थे.. उनके कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा के लिए राऊ विधानसभा सीट पर समीकरण बिगड़ गए हैं।
23 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में लेंगे सदस्यता

  • राऊ विधानसभा से थे टिकट के दावेदार
  • आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने का किया दावा
Exit mobile version