बाणगंगा पुलिस ने जुआ खेलते 3 जुआरियों को किया गिरफ्तार नगदी सहित ताश पत्ती बरामद।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पुलिस द्वारा लगातार अनैतिक गतिविधि संचालित करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही बाणगंगा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर 3 जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है जिनके पास से नकदी सहित ताश पत्ती भी बरामद की है

मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गणेश धाम कॉलोनी के पीछे रेलवे पटरी के पास 3 जुआरी बैठकर जुआ खेल रहे हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर 3 जुआरियों को पकड़ा जिनके पास से नकदी सहित ताश पत्ती भी बरामद हुई है पकड़े गए जुआरियों पर पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

Exit mobile version