बाणगंगा थाना क्षेत्र में दहेजप्रताड़ना से तंग आकर पति सास ससुर और दो ननंद के खिलाफ केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में फिर एक दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है जहां महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति सास ससुर और दो ननंद के खिलाफ मामला दर्ज किया है ससुराल जन उसे उसके पिता की जमीन नाम करने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भवानी नगर का है यहां की रहने वाली बुलबुल नामक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसका निकाह वर्ष 2020 में इमरान के साथ हुआ था शादी के बाद 2 माह तक उसे ठीक रखा गया लेकिन उसके बाद दहेज में उसके पिता की जमीन नाम कराने के लिए लगातार उसे प्रताड़ित किया जाने लगा जिसमें उसके पति सास ससुर और दो नंदन उसे लगातार प्रताड़ित कर रही थी परेशान होकर महिला ने पुलिस की शरण ली और अपने पति और ससुराल जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version