इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने पति सास-ससुर और अन्य ससुराल जन् की प्रताड़ना से परेशान होकर पुलिस की शरण ली है पति और ससुराल जन द्वारा नवविवाहिता से कार और नगदी रुपयों की मांग की जा रही थी और नहीं देने पर उसके साथ शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ना दी जा रही थी परेशान होकर महिला ने पुलिस की शरण ली है
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के गणेश धाम कॉलोनी में रहने वाली महिला तनुजा ने थाने पहुंचकर अपने पति विकास और सास-ससुर और अन्य के खिलाफ नवविवाहिता महिला ने मामला दर्ज कराया है पुलिस के मुताबिक तनुजा की शादी के बाद से ही पति और ससुराल जन उसे दहेज में 5 लाख रुपए और कार की मांग कर रहे थे नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट की जा रही थी जिससे वह शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी परेशान होकर महिला ने पुलिस की शरण ली है फिलहाल पुलिस ने नवविवाहिता महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
