इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में हुए नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को जिला न्यायालय द्वारा आजीवन आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है आरोपियों द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गए थे और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
मामला वर्ष 2019 का है जहां बाणगंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी उसी दौरान क्षेत्र में रहने वाले दो आरोपियों द्वारा उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर उसे ओमकारेश्वर लेकर चले गए थे और उसके साथ गेस्ट हाउस में बारी बारी दोनों आरोपियों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था पूरा मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था वही नाबालिक को पुलिस ने दस्तयाब कर उसका मेडिकल परीक्षण करवाया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया था वही तब से ही लगातार के न्यायालय में चल रहा था वही आज माननीय न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है।
