इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक युवक को तीन बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया और वहां से फरार हो गए घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के सांवेर रोड स्थित एस कैफे का है जहां तरुण नामक युवक अपने दोस्त के साथ गुजर रहा था उसी दौरान कैफे के सामने कुछ बदमाश मस्ती कर रहे थे उसी करते-करते बदमाश इनकी गाड़ी के सामने आ गए जब मस्ती करने से रोका तो इसी बात को लेकर इनका विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि वह बहुत ज्यादा बदमाशों ने तरुण को चाकू मारना शुरू कर दिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया पुलिस के मुताबिक बदमाशों की शिनाख्त हो गई है जिनकी तलाश की जा रही है फिलहाल घायल को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है वही बदमाशों की तलाश की जा रही है।
