बाइक से घर जा रहे मामा-भानजे को वाहन ने रौंदा, दोनों की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

किसी काम से इंदौर आए थे मामा-भानजा, घर जाते समय चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को मारी टक्कर।
इंदौर में हुए हादसे में मामा-भानजे की मौत हो गई। उन्हें खुड़ैल थाना क्षेत्र में इंडेक्स मेडिकल कालेज के पास चार पहिया वाहन ने रौंद दिया।

खुड़ैल थाना पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय कमल कामले निवासी उदय नगर और उनका 22 वर्षीय भानजा संजय निवासी देवझिरी देवास किसी काम से इंदौर आए थे। दोनों जब काम निपटाकर शनिवार रात घर जा रहे थे, इसी दौरान इंडेक्स मेडिकल कालेज के पास किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाया।

Exit mobile version