बहला-फुसलाकर युवती को ले गया महाराष्ट्र युवती को दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र क्षेत्र के रहने वाले फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि नाबालिक युवती को कोई बदमाश द्वारा बहला-फुसलाकर साथ ले गया है जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था वही जांच शुरू की थी

दरअसल पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां 22 जनवरी को एक नाबालिग बालिका अहिरखेड़ी से कहीं चली गई थी जिसके बाद नाबालिक बालिका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने पुलिस ने संदेह के आधार पर पड़ोस में रहने वाले युवक जोकि खरगोन का रहने वाला है नाबालिग बालिका को वहां बहला-फुसलाकर महाराष्ट्र लेकर चला गया था जिसके बाद पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर महाराष्ट्रीय गई हुई थी वहीं पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर नाबालिग बालिका दस्तयाब कर मां-बाप के सुपुर्द किया है वहीं नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ पास्को एक्ट और दुष्कर्म जैसी विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है

Exit mobile version