बडी वारदात को अंजाम देने के पहले ही क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में, अवैध फायर आर्म्स के साथ आदतन आरोपी धराया।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓आदतन आरोपी मादक पदार्थ का नशा करने का है आदि।

✓आरोपी के कब्जे से 01अवैध फायर आर्म्स(32 बोर पिस्टल)जप्त ।

✓आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, मारपीट, अपहरण, Ndsp एक्ट, बलात्कार जैसे गंभीर अपराध पहले से हो चुके है पंजीबद्ध ।

इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियो व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वह उनकी गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -

इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम द्वारा को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी (1).मोहम्मद अली पिता मोहम्मद जाकिर निवासी नूरानी नगर, चंदन नगर,इंदौर जो अवैध फायर आर्म्स के साथ शहर घूम रहा था, जिसे अपराध शाखा एवं थाना चंदन नगर पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया ।

आरोपी मोहम्मद अली के कब्जे से 01 अवैध फायर आर्म्स(पिस्टल) जप्त करते हुए थाना चंदन नगर इंदौर पर अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं , जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना चंदन नगर पुलिस के द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version