इंदौर शहर की अधिकांश कॉलोनियों और मोहल्लों में मनमाने तरीके से अनाधिकृत रूप से गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया जाता है कई स्थानों पर परमानेंट गेट लगा दिए गए हैं ..जबकि नियमानुसार इस तरह के गेट लगाना अवैधानिक है.. क्योंकि नगर निगम सीमा में आने वाली सभी कालोनियों में आवाजाही सुगम रूप से होनी चाहिए.. उसे किसी भी प्रकार से बाध्य नहीं किया जा सकता.. किंतु कालोनियों में मनमाने ढंग से गेट लगाकर जब चाहे तब बंद कर लोगों के आने-जाने के रास्ते को बंद कर दिया जाता है… नियमानुसार नगर निगम और जिला प्रशासन को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.. इसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पैनेलिस्ट एडवोकेट प्रमोद कुमार द्विवेदी ने बुधवार को महेश नगर सहित अन्य कॉलोनियों में लगे गेट को हार फूल एवं बलून से सजाकर अनूठा विरोध प्रदर्शन करते हुए शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया.. द्विवेदी ने मीडिया से चर्चा करते हुआ कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण में मकान दुकान यहां तक की धार्मिक स्थल तक हटाए गए.. लेकिन कई कालोनियों के मुख्य मार्ग पर गेट लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है.. लोहे के भारी-भरकम गेट लगाकर आम लोगों को अवैधानिक रूप से मार्ग का उपयोग करने से रोक दिया जाता है… उस पर नगर निगम का ध्यान नहीं है.. द्विवेदी ने बताया कि महेश नगर, रामचंद्र नगर, विद्यांचल नगर, जयरामपुर कॉलोनी में लगभग हर रास्ते पर गेट लगाकर आवाजाही का अवरुद्ध करने का प्रयास किया गया है जोकि सरासर गलत है…आज वीर बगीची के सामने महेश नगर के गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि यहां पर पूर्व विधायक रहते हैं और उनकी शह पर गेट लगाए गए हैं… जोकि सरासर गलत है.. प्रशासन को तत्काल नियम विरुद्ध लगे सभी गेट हटाने चाहिए..
