सावधान हो जाए अगर कोई अपने आप को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर लाखों रुपए के चालान का डराकर अगर कोई व्यक्ति आपको धमका रहा है तो आप ठगी का शिकार हो सकते हैं ऐसे ही मामले में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने एक ऐसे ही फर्जी अधिकारी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
दरअसल मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क कॉलोनी का है यहां रहने वाले बिजली उपभोक्ता फैजल खान ने घर के बिजली के मीटर में अधिक रीडिंग और बकाया बिल को लेकर खुद को विद्युत विभाग का अधिकारी बताने वाले सज्जाद हुसैन से सेटलमेंट कर मामले को रफा-दफा करने की बात कही शक होने के बाद विद्युत विभाग अधिकारियों से संपर्क किया गया जहां विद्युत विभाग के AE राजेश गुप्ता ने जानकारी दी ओर मौके पर पहुंचकर जब सज्जाद हुसैन से विभाग की जानकारी मांगी तो वह फर्जी निकली है जिसके बाद फर्जी बिजली विभाग अधिकारी सज्जाद हुसैन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है फिलहाल आरोपी के साथ कौन-कौन लोग शामिल थे और ऐसे कितने लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
