प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी इंदौर के मुसाखेड़ी चौराहे पर मूसाखेड़ी के राजा विराजित किए गए थे,,,संस्था संरक्षक राजू प्रजापत ने बताया कि यह आयोजन का 25 वर्ष है ,,, आयोेजन स्थल पर प्रतिदिन संगीतमय महा आरती और प्रसादी का वितरण किया गया,,, अनंत चतुर्दशी की पूर्व संध्या पर थाली सजाओ प्रतियोगिता अयोजित की गई थीं,, जिसमें सुंदर थाली की विजेता को पुरस्कार दिया गया,,, गौरतलब है कि क्षेत्र के किसी भी रहवासी के जन्मदिन पर आयोजन स्थल पर केक काटा जाता है,, साथ ही रोजाना आरती के पश्चात भगवान गणेश को भोग लगाकर भोजन महाप्रसादी भी वितरण की जाती है ,, जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग व्यंजन वितरित किए जाते हैं,,
