इंदौर । शहर मे नशाखोरी का प्रचलन बढता ही जा रहा है। इसके चलते ने शहर में प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बेचने वाले भी सामने आ रहे है। क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में 2आरोपी पकड़े गए। आरोपी शहर में छोटी दुकानों पर विदेशी प्रतिबंधित सिगरेट्स की सप्लाई करते थे। आरोपियों के कब्जे से डीजे रम, ब्लेक गरम, ESSE ब्रांड की सिगरेट के कुल 120 बॉक्स, जिनमें करीब 1200 से अधिक विदेशी प्रतिबंधित सिगरेट के पेकेट रखे हुए थे, बरामद किए गए। सूचना पर सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र स्थित भारत ट्रेडर्स वेयर हाउस सियागंज रोड पर दबिश दी। यहां विदेशी प्रतिबंधित सिगरेट बेचते हुए 2 आरोपियों को पकड़ा गया। क्राइम ब्रांच एवं थाना सेंट्रल कोतवाली की टीम द्वारा की गई इस संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों के नाम दीपक वसाइनी पैलेस कॉलोनी जूनी इंदौर,कैलाश नागपाल माणिकबाग रोड इंदौर होना बताए गए। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कई बॉक्स प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट के मिले। इन पर किसी भी प्रकार की स्वास्थ संबंधित चेतावनी लिखी नहीं होना पाया।
आरोपियों के कब्जे से विदेशी प्रतिबंधित ससिगरेट के120 बॉक्स बरामद हुए। जिनमें करीब 1200 से अधिक विदेशी प्रतिबंधित सिगरेट के पैकेट रखे थे। आरोपियों के विरुद्ध सिगरेट और तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 7 एवं 20 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर थाना सेंट्रल कोतवाली पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की गई।
