युवतियों ने परिवार के लोगों को बुलाकर पंपकर्मियों को पीटा, पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस।
इंदौर के छोटा बांगड़दा स्थित पेट्रोल पंप पर दो युवतियों ने खूब हंगामा किया। परिवार वालों को बुलाकर पंपकर्मियों की पिटाई कर दी। युवतियों को लाइन में लगने का कहने की बात पर विवाद हुआ था। एरोड्रम थाना पुलिस ने युवतियों सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एरोड्रम पुलिस के मुताबिक, घटना छोटा बांगड़दा स्थित नायरा पेट्रोल पंप की है। सीमा तोमर निवासी चंदन नगर ने बताया कि तुहिना खान और सोना खान पेट्रोल भरवाने के लिए आई थी। उन्हें लाइन में लगने का बोलने पर दोनों अभद्रता करने लगी। आरोपित युवतियों ने फोन कर परिवार के लोगों को बुला लिया। इस दौरान पंप कर्मचारी सीमा, सिमी, उमा व देवेंद्र के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने निकाले सीसीटीवी फुटेज
सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी पेट्रोल पंप पहुंचे। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकाले, जिसमें आरोपित मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर ली है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
