पुलिस पर छोड़ दिया डाग, आरोपित छत से कूदकर भागा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


विजयनगर पुलिस को एक बदमाश चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में स्कीम-78 पहुंची थी। आरोपित के स्वजन ने श्वान छोड़ दिया। पुलिसकर्मी खुद को बचाने में लग गए और आरोपित छत से कूद कर फरार हो गया। एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह के मुताबिक पुलिस ने 10 वारंटी और फरार आरोपितों को पकड़ा है। खजराना पुलिस ने साहिल उर्फ बच्चा को भी पकड़ा है।
विजय नगर थाने की पुलिस ने आरोपित खुशाल सालुंके और विजय गुर्जर को गिरफ्तार किया।

Exit mobile version