- घर का नौकर ही निकला चोर, आरोपी ने दो महीना काम करने के बाद दिया वारदात को अंजाम।
- आरोपी से चोरी गये सोने तथा डायमंड के आभूषण कीमती करीब 30 लाख बरामद।
इंदौर – शहर मे चोरी, नकबजनी, लूट, स्नैचिंग आधी संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनीष कपूरिया द्वारा इन अपराधों में पतारसी तथा इनमें लिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन 3 श्री धर्मेन्द्रसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-3) श्री राजेश सिंह रघुवंशी व सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज श्रीमती पूर्ती तिवारी द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम लगाने हेतु दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक संजय सिंह बैस और उनकी टीम द्वारा एक नकबजनी की घटना का चंद घंटों में खुलासा कर चोरी गया सामान सहित आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है।
पुलिस थाना पलासिया पर फरियादी यूनिक जैन निवासी साकेत नगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मैं मिठाई की दुकान चलाता हूँ। दिनाँक 22/12/2022 को रात्री 10.00 बजे एक नीले रंग के पर्स में, मेरी पत्नी एवं मेरे तथा बच्चे के जेवरात जिसमे एक डायमण्ड सेठ का हार, तीन जोडी डायमण्ड की एयरिंग, दो डायमण्ड की चुडीया ..एक सोने की पोलकी झुमकी एक डायमण्ड की लेपल पीन यु आकार की, एक बच्चे की हीरे की अंगुठी एक सोने का मंगल सुत्र रानी हार जैसा; एक सोने का हाथ का ब्रेसलेट, एक सोने की लेडिज अंगुठी नग वाली एक डायमण्ड का छोटा हार, एक सोने की पीली सफेद चैन, एक बच्चे का नजरिया सोने व काले मोती का तीन सोने की गिन्नी, एक सोने की मोटी चैन पैण्डल सहीत पुरानी इस्तेमाली अलमारी मे रखे थे एवं पास मे ही करीबन एक लाख रूपये नगदी भी रखे हुए थे। दिनाँक 29/01/2023 को रात्री 08.00 बजे मैने वापस अलमारी मै उक्त जेवरात व नगदी देखे तो अलमारी मे नही थे। उसके बाद मेरे द्वारा उक्त जेवरात व नगदी की काफी तलाश की गई सभी परिजनों से भी पूछा परन्तु कोई पता नही चला, कोई अज्ञात बदमाश मेरे घर मे अलमारी मे रखे उक्त जेवरात व नगदी अलमारी का ताला खोलकर चुराकर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
थाना प्रभारी संजय सिंह बेस द्वारा उपनिरीक्षक पूरन सिंह सोलंकी तथा प्रधान आरक्षक देवेंद्र जादौन की टीम को उक्त उक्त चोरी की वारदात का पता लगाने हेतु लगाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने पर यह प्रतीत हुआ कि घटना किसी जानकार व्यक्ति के द्वारा की गई है। अतः प्रार्थी के घर में आने जाने तथा काम करने वाले लोगों की सूची तैयार की गई सभी लोगों से सघनता से पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर विक्रम कीर निवासी सलूंबर जिला उदयपुर हाल निवासी नंदा नगर इंदौर का आचरण संदिग्ध नजर आया। जिस पर पुलिस ने उक्त संदिग्ध से हिकमत अमली विस्तृत पूछताछ करने पर आखिरकार आरोपी विक्रम किर ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से सोना तथा डायमंड के आभूषण लगभग 3000000 रूपए कीमती के बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसका पुलिस रिमांड लिया जाकर अन्य मामलों में भी पूछताछ की जाएगी ।
प्रकरण में विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह बैस, उप निरीक्षक पूरन सिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक देवेंद्र यादव की भूमिका सराहनीय रही।
