पिता की कनपटी पर ईंट मारकर सो गया बेटा, अस्पताल में हो गई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बेटे ने विवाद के बाद पिता की कनपटी पर ईंट मार दी थी। इससे पिता की जान चली गईशहर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही पिता की ईंट मारकर हत्या कर दी। दोनों में शराब के नशे में अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।आरोपित फरार हो गया है।

टीआइ संतोषसिंह यादव के मुताबिक घटना देवी अहिल्यामार्ग की है। पुलिस ने न‍िशा नामक महिला की रिपोर्ट पर उसके बेटे हितेश के विरुद्ध पति सुनील की हत्या का केस दर्ज किया है।

निशा ने पुलिस को बताया कि बेटा हितेश और पति सुनील अक्सर झगड़ा करते थे। परेशान होकर शनिवार शाम वह दो बेटियों को लेकर बहन के बेटे सोनू के घर उषा फाटक चली गई थी।

रविवार को लौटी तो हितेश बाहर सो रहा था जबकि सुनील बेहोश पड़ा हुआ था। रहवासियों की सहायता से सुनील को अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

हितेश ने बताया निशा के जाने के बाद पिता से विवाद हुआ था। गुस्से में उसने कनपटी पर ईंट मार दी थी। टीआइ के मुताबिक मौत की खबर मिलते ही हितेश फरार हो गया है।

Exit mobile version