पासपोर्ट के लिए अब आधार को डिजी लॉकर से कराना होगा वेरिफाई, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पासपोर्ट के लिए आधार कार्ड को डिजी लॉकर से वेरिफाई कराना अब अनिवार्य हो गया है। दरअसल, विदेश मंत्रालय ने एजेंटों पर लगाम लगाने के लिए 5 अगस्त से नई व्यवस्था लागू की है। डिजी लॉकर पर आधार अपलोड नहीं होने पर पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस सेवा केंद्र इसे दस्तावेज के रूप में नहीं स्वीकारेगा। भोपाल के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि आधार को पासपोर्ट आवेदन के साथ अपलोड करके वेरिफाई कराने के बाद आवेदकों को डिजी लॉकर का एक्सेस भी देना पड़ेगा। आधार कार्ड पते के साथ जन्मतिथि में मान्य होता है। लेकिन आधार कार्ड के अलावा पते के लिए 11 और जन्मतिथि के लिए 8 कागजात पासपोर्ट बनाने में मान्य होंगे। डिजी लॉकर से दस्तावेज अपलोड करने वालों को पासपोर्ट की प्रोसेस के दौरान हार्ड कॉपी नहीं दिखानी होगी। अभी वेरिफिकेशन के लिए मूल आधार कार्ड लेकर जाना पड़ता है। कई आवेदक फर्जी आधार कार्ड लाते हैं। कई लोग मोबाइल एप से आधार अपलोड कर देते हैं।

जन्मतिथि के लिए मान्य दस्तावेज ?
नगर निगम अधिकारी या जन्म व मृत्यु पंजीयन अधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्था द्वारा जारी विद्यालय परित्याग प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, पुराने पासपोर्ट में वर्णित जन्मतिथि और एलआईसी पॉलिसी बांड

पते के लिए मान्य दस्तावेज ?
ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी कर्मचारियों के सर्विस रिकार्ड, विभाग द्वारा जारी बोनाफाइड सर्टिफिकेट, रसोई गैस कनेक्शन का प्रमाण, पानी का बिल, आयकर विभाग का आदेश, पंजीयन अधिकारी द्वारा जारी शादी का प्रमाणपत्र।

इंदौर हेल्प सर्विस से जुड़ें
इंदौर की जरूरी जानकारियों के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें। यदि लिंक से जुड़ने में कोई परेशानी आ रही है तो हमारे नंबर 9522902253 पर अपना नाम लिखकर व्हाट्सएप कर दें। यह सिर्फ व्हाट्सएप नंबर है किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ व्हाट्सएप मैसेज करें। ???

- Advertisement -
https://chat.whatsapp.com/EfKzIQdrTIz3UCuq0DAIrB

Exit mobile version