मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्रीराम नगर निवासी व्यापारी ने खुद के साथ हुई धोखाधड़ी के संबंध में गंभीर आरोप लगाए है,,,
फरियादी वर्दीचंद पंवार निवासी श्रीराम नगर ने बताया कि वे वर्तमान में सांई लक्की बेकर्स के नाम से बेकरी का व्यवसाय संचालन कर रहे हैं,, जबकि पूर्व में उनकी फूटी कोठी क्षेत्र में लक्की बेकरी के नाम से बेकरी थी,, पंवार ने बताया कि उन्होंने दिलीप नजन नामक व्यक्ति से पार्टनरशिप की थी और लाखों रुपया लगाया था,, लेकिन नजान ने धोखधड़ी कर पूरा व्यापार हड़प लिया,, इस मामले में अब वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार साहू के माध्यम से लेबर कोर्ट में प्रकरण प्रस्तुत किया गया है,,
