पारिवारिक विवाद सुलझाने गई महिला को हथियार से मारा, हालत गंभीर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

त्रिवेणी नगर में भाई-भाभी का विवाद सुलझाने गई महिला को भाई व अन्य ने मारकर घायल कर दिया। सिर में चोट लगने से वह गंभीर जख्मी हो गई। भंवरकुआं पुलिस ने आशा सालवे (32) की शिकायत पर उसके मामा दिनेश, मामी सुलोचना, शिवम, सत्यम व सुंदर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आशा ने बताया पड़ोस में रहने वाले मामा दिनेश और पत्नी सुलोचना लड़ रहे थे। मम्मी ने कहा तुम्हारे आपसी झगड़े में हमारे परिवार को गाली मत दो। इस पर सभी ने हमें जान से मारने की कोशिश की। शिवम ने छुरे से मां सुमन के सिर पर वार किया।

Exit mobile version