इंदौर। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम अल्केस पुत्र बुधेसिंह सुरताना निवासी जिला धार है। 26 दिसंबर 2022 को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
पुलिस ने जांच के बाद आरोपित पर केस दर्ज किया था। आरोपित की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
गांजा सहित दो गिरफ्तार
इंदौर। गोल चौराहा पर वाहन जांच के दौरान दो आरोपितों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपितों के नाम दुश्यंत उर्फ अमित पुत्र विजय होलकर निवासी बाराभाई कालोनी और प्रणव उर्फ चिंटू पुत्र प्रवीण निवासी द्रवीड़ नगर है। आरोपितों के कब्जे से ढाई किलो गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
