पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार पूछताछ में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खजराना पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपित पति को पकड़ा । आरोपित ने पिछले दिनों विवाद के बाद अपनी पत्नी की सिलबट्टा मारकर हत्या कर दी थी । तभी से वो फरार था और नंबर बदलकर घर वाले के संपर्क में था । जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ।

मामला खजराना थाना क्षेत्र का है । जहा पिछले सप्ताह इरफान अली ने अपनी पत्नी रुखसार की चरित्र शंका के चलते सिलबट्टा मारकर हत्या कर दी थी । आरोपी तभी से फरार था जिसे खजराना पुलिस ने पकड़ा है । आरोपी पर पूर्व में भी एक हत्या और एक जानलेवा हमले सहित अन्य मामले दर्ज थे और राजेंद्र नगर क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में 11 साल जेल में रह चुका है । पकड़ाया आरोपित इरफान दो लोगों की ओर हत्या करना चाहता था ।

Exit mobile version