पति की हत्या में गवाही देने पत्नी कोर्ट नहीं आ रही, गिरफ्तारी वारंट जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

13 अगस्त 2020 को अजय की हत्या उनके घर में कर दी गई थी मनोरमागंज में आसाराम के सेवादार रहे अजय शाह की हत्या के मामले में उनकी पत्नी, नौकरानी गवाही देने नहीं आ रही हैं। हर तारीख पर बीमार होने का आवेदन पेश किया जा रहा है। सोमवार को कोर्ट ने दोनों के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए। विशेष न्यायाधीश मनोजकुमार तिवारी की कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है।

13 अगस्त 2020 को अजय की हत्या उनके घर में कर दी गई थी। दंपती की संतान नहीं होने से नौकरानी शीतल ही देखभाल करती है। अजय का पालदा में 30 हजार स्क्वेयर फीट का प्लॉट था जिसे विवेक सोनकर लेना चाहता था। घटना वाले दिन विवेक दोस्तों के साथ घर में घुसा और अजय शाह की हत्या कर दी। अंजलि को चलने-फिरने में परेशानी है, वह जैसे-तैसे ऊपर पहुंची तो नौकरानी बेहोश थी और पति की हत्या हो गई थी। पुलिस ने विवेक सहित उसके दोस्तों को जेल भेज दिया था। अब केस में गवाह ही कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं।

Exit mobile version