अपने पति और देवर और दो ननद से प्रताड़ित एक महिला ने पुलिस की शरण ली है पति और ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के पलहर नगर का है यहां की रहने वाली मेघा बघेरिया नामक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि शादी के बाद से ही उसका पति पंकज बघेरिया देवर निलेश बघेरिया और दो ननंद जय श्री और पारुल द्वारा छोटी-छोटी बातों को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता है वही उसके साथ मारपीट भी की जाती है जिस से प्रताड़ित होकर मेघा ने पुलिस की शरण ली और अपने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
