पड़ोसी के घर मे मुर्गा घुसने की बात पर पड़ोसी ने दंपति को जमकर पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर के चंदन नगर थाने में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया जहा एक मुर्गा पड़ोसी घर में घुस गया और पड़ोसी इस बात से इतना नाराज हुआ कि उसने अपने पड़ोसी पर डंडे से हमला कर दिया। उसकी पत्नी बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी जमकर मारपीट की गई पुलिस ने दोनों पक्षो पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

दरअसल पूरा मामला इन्दौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र की खिजरा पार्क का है जहा रहने वाली फरियादी ने शिकायत की है कि पड़ोसी रहने वाले जावेद शाह ने मेरे और मेरे परिवार के साथ मारपीट की है वही फरियादी अनवर ने पुलिस को बताया कि उसका पालतु मुर्गा आरोपी जावेद के घर में घुस गया था। इसी बात को लेकर जावेद उसे गालियां दे रहा था। उसने गाली देने से मना किया तो पड़ोसी जावेद ने मारपीट शुरू कर दी। उसकी पत्नी रिजवाना बीच बचाव करने आई तो आरोपी ने डंडे से उसे भी मारना शुरू कर जैसे तैसे अनवर को पड़ोसीयो ने मिलकर बचाया। मामला जब थाने पहुंचा तो पुलिस भी हंसे बिन नहीं रह सकी। आरोपी जावेद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।

Exit mobile version