देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में शुक्रवार को नो कार डे पर इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने भी एक दिन के लिए कार से सफर नहीं करने का फैसला किया इंदौर कलेक्टर अपने बंगले से पैदल निकले सिटी बस स्टॉप तक पैदल ही सफर किया यहां से सिटी बस में बैठकर कलेक्टर ऑफिस के लिए रवाना हुए कलेक्टर ऑफिस पर मीडिया से बात करते हैं उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए एक दिन कार से सफर नही करने की अपील इंदौर वासियों से की गई है
