नोटों की बारिश कराने का झांसा देकर ठगा, तांत्रिक पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

महिला की शिकायत पर फरार तांत्रिक को तलाश रही भंवरकुआं थाना पुलिस। आरोप है तांत्रिक ने कई लोगों को ठगा है।
आरोपित गंभीर बीमारियों और गृह क्लेश मिटाने का दावा भी करता था। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।
एक साल पहले महिला का पति बगैर बताए घर से लापता हो गया था। इसके बाद तांत्रिक के संपर्क में आई थी महिला।
पति को बुलाने का आश्वासन देकर तांत्रिक ने महिला से रुपये ले लिए। बाद में तांत्रिक क्रिया के नाम पर ठगा।
भंवरकुआं थाना पुलिस ने एक तांत्रिक पर केस दर्ज किया है जो नोटों की बारिश कराने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ऐंठ चुका है। आरोपित गंभीर बीमारियों और गृह क्लेश मिटाने का दावा भी करता था। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

एसआइ दिनेश कलेश के मुताबिक,
पालदा (कुम्हार भट्टी) निवासी शारदा चौहान की शिकायत पर आरोपित दिलीप भालेराव निवासी त्रिवेणी चितावद के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसआइ के मुताबिक, करीब एक वर्ष पूर्व शारदा का पति संजय बगैर बताए घर से लापता हो गया था। दिनेश के घर पर भीड़ देख महिला ने उससे संपर्क साधा। दिनेश ने तंत्रक्रिया के माध्यम से महिला के पति को बुलाने का आश्वासन दिया और हजारों रुपये ले लिए।

पूजन सामग्री और बकरे की बलि के नाम पर लिए लाखों रुपये
इसके बाद उसने सीने पर बना निशान बताया और कहा कि ‘आत्मा’ से उसका सीधा संपर्क है। वह नोटों की बारिश करवा सकता है। आरोपित ने महिला को झांसा दिया और शाजापुर की तरफ ले गया। सुनसान स्थान पर आरोपित ने तंत्रक्रिया की और पूजन सामग्री, बकरे की बलि के नाम पर करीब तीन लाख रुपये ले लिए। महिला उस पर विश्वास कर सके इसलिए उसने हाथ की सफाई दिखाई और नोटों की गड्डियां भी निकालकर दिखा दी। वह तांत्रिक क्रिया करते वक्त अजीब-अजीब आवाज निकालता

आरोपित पर जानलेवा हमले का केस भी है दर्ज
एसआइ के मुताबिक, आरोपित दिनेश पर करीब छह महीने पूर्व जानलेवा हमले का केस दर्ज हुआ था। पीड़िता शारदा ने बताया कि उसने जमानत में भी आर्थिक मदद की है। शारदा की मां नर्मदा बाई ने लोन लेकर जमानत करवाई थी। इसके अलावा ऋषि और संजय से भी उसने हजारों रुपये लिए है।

- Advertisement -
Exit mobile version