लसूड़िया क्षेत्र में शहादत मंसूरी ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी रात के वक्त कहीं चली गई है। आशंका है कि कोई उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार को पुलिस आरोपित तक पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित उसे बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को नामजद करते हुए प्रकरण में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी।
