नशे के लिए पैसे ना देने को लेकर बदमाशों ने व्यापारी को फंसाया झूठे केस में नशे में धुत घायल होकर व्यापारी पर कराया झूठा प्रकरण पुलिस की पूछताछ में फरियादी बदमाश ने कबूली पूरी वारदात।
दरअसल मामला खजराना थाना क्षेत्र का है जहां 3 जून के घायल अवस्था में उपचार के लिए रईस नामक युवक को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ घायल की शिकायत पर पुलिस ने इमरान उर्फ इम्मु के खिलाफ धारा 307 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया था पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ जहां बदमाश रईस ने व्यापारी इमरान नशा करने के लिए पैसे मांगे थे और पैसे ना देने को लेकर व्यापारी को धमकी देकर चला गया था कुछ ही दूरी पर जाने के बाद जब नशे में धुत रईस जमीन पर गिरा जहाँ कांच का टुकड़ा उसके सीने पर आकर लगा था घटना को चाकूबाजी बताकर इमरान के खिलाफ धारा 307 के तहत झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी पुलिस को संडे होने के बाद जांच की गई मामले में खुलासा होने के बाद आरोपी मैं अपनी गलती स्वीकार कर झूठी रिपोर्ट लिखाने के लिए माफी मांगी फिलहाल पुलिस अब फर्जी रिपोर्ट लिखवाने के विरुद्ध बदमाश पर कानूनी रूप से कार्रवाई करने की बात कर रही है।
