नवविवाहिता को सताया, केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शादी के कुछ महीने बाद ही 19 वर्षीय प|ी को दहेज लाने के लिए पति व ससुराल वाले सताने लगे। जब वह और दहेज नहीं लाई तो उसे घर से निकाल दिया। चंदन नगर पुलिस ने 19 वर्षीय आलिया निवासी गीतानगर की शिकायत पर पति शाहिद शाह और ससुराल पक्ष के नौशाद शाह व नजमा बी सभी निवासी कटकटपुरा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया पति शाहिद उसे दहेज के लिए परेशान करता। बोलता तुम्हारे मां-बाप ने दहेज में कुछ नहीं दिया। अपने घर से पैसे लेकर आओ, तभी तुम्हें साथ रखूंगा। फिर मैंने मायके पहुंचकर माता-पिता से दहेज मांगा। इस पर घर वाले बोले हमने तेरी शादी कर्ज लेकर की है। अब पैसे कहां से दें। जब मैं वापस पहुंची तो मारपीट की।

Exit mobile version