नवविवाहिता की मौत में पति और ननद पर हत्या का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

35 वर्षीय इंदु तिवारी की मौत के मामले में स्वजन ने पति गौरव तिवारी सहित ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इंदु के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन ने इंदु का शव घर के बाहर रखा और गिरफ्तारी पर अड़ गए। चार साल के बेटे अद्विक ने गवाही दी है।

सुदामा नगर निवासी इंदु की बुधवार को मौत हो गई थी। पति गौरव ने कहा कि इंदु ने फांसी लगा कर जान दे दी है।मूलत: पोहरी (शिवपुरी) निवासी इंदु की करीब छह साल पूर्व गौरव तिवारी से शादी हुई थी। उनका चार साल का बेटा अद्विक उर्फ भरत है। शुक्रवार को इंदु के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। स्वजन ने कहा कि इंदु ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या हुई है। पति गौरव, सास, ससुर, ननद उसे परेशान करते थे।

बेटे ने कहा- पापा और बुआ ने मम्मी से मारपीट की थी
इंदु के स्वजन ने बताया कि गुरुवार रात गौरव और ननद चिंकी ने मारपीट की थी। रात करीब 10 बजे गौरव ने इंदु के पिता सुमन दीक्षित को कॉल कर कहा कि इंदु को समझा लो। इसके बाद रात दो बजे कॉल कर बताया कि इंदु ने आत्महत्या कर ली। थोड़ी दूर इंदु की बुआ सुषमा दुबे रहती थी। सुषमा ने ही दोनों की शादी करवाई थी। मामी शिवानी पांडे (श्यामनगर) के मुताबिक, सुबह हम लोग पहुंचे तो भरत ने बताया कि पापा (गौरव) और बुआ (चिंकी) ने मम्मी (इंदु) से मारपीट की थी।

दहेज के लिए परेशान करते थे ससुराल वाले
एसीपी (अन्नपूर्णा) बीपीएस परिहार के मुताबिक, स्वजन के कथन ले लिए हैं। शिवानी से एक साल पूर्व ही फोन छीन लिया था। गौरव (पति), हरीश (ससुर), प्रभा (सास), टीना (ननद), चिंकी (ननद) दहेज के लिए परेशान करते थे। इंदु के पिता उसकी मदद भी कर चुके थे।

- Advertisement -
Exit mobile version