इंदौर शहर में लगातार सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के लव कुश चौराहे का सामने आया है जहां एक महिला अपने घर से उज्जैन में किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी तभी किसी तेज रफ्तार स्विफ्ट गाड़ी ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें रंजना नामक महिला घटनास्थल पर घायल हो गई थी घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां महिला की मौत हो गई है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है
