द्वारकापुरी थाना क्षेत्र मे बदमाशों ने रेस्टोरेंट में घुसकर की तोड़फोड़

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों द्वारा एक रेस्टोरेंट में घुसकर जमकर उत्पात मचाया वहीं रेस्टोरेंट मालिक के साथ मारपीट भी की जिसमें वह घायल हो गया फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजापत नगर का है यहां पर एक रेस्टोरेंट संचालित करने वाले युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कुछ बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़ की और पूरे रेस्टोरेंट को अस्त-व्यस्त कर दिया वही उसके साथ भी जमकर मारपीट की जिसमें वह घायल हो गया फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और उनकी तलाश की जा रही है

Exit mobile version