द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के शांतिनाथ कॉलोनी में रहने वाले फरियादी ने अपने साथ हुई 34 लाख रुपए की एक ठगी की शिकायत थाने पर दर्ज कराई है शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी द्वारा एक संपत्ति जो उसकी ना होकर किसी और की थी लाखों रुपए में फरियादी को बेच दी अब फरियादी पुलिस की शरण में पहुंचा है पुलिस ने कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू की है…
एक प्लॉट जो कि किसी और का था आरोपी ने बेचकर फरियादी से 34 लाख रुपए की ठगी की दरअसल मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां एक फरियादी द्वारा एक प्लॉट बेचे जाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया गया है पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार फरियादी ने थाने पहुंचकर अपने साथ हुई घटना विस्तार में बताइ जिस पर मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही विधि संबद्ध की जा रही है…
