द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में दोस्त की नई बाइक चलाने के लिए ली और लेकर भाग गया दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक अमानत में खयानत का मामला सामने आया है जिसमें दोस्त ने अपने दोस्त की नई गाड़ी चलाने के लिए ली और उसे लेकर भाग गया अब गाड़ी देने के बदले रुपयों की मांग कर रहा है जिसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर अपने दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कराया है

मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के बुद्ध नगर में रहने वाले संजय मोरे नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की दिनांक 10 अप्रैल को वह नई गाड़ी लेकर आया था उसी दौरान फूटी कोठी चौराहे पर उसका दोस्त राहुल लोधी मिला जिसने नई गाड़ी देखते ही चलाने के लिए मांगी दोस्ती के नाते उसने अपनी नई गाड़ी चलाने के लिए दे दी जिसके बाद वह गाड़ी लेकर चला गया और वापस नहीं लौटा और अपना मोबाइल भी बंद कर लिया जब कुछ दिनों बाद वह वापस मिला तो उसने गाड़ी मांगी तो कहने लगा जो तुझे उधार रुपए दिए थे वह वापस जाएगा उसके बाद गाड़ी मिलेगी लेकिन फरियादी का कहना है कि उसने किसी तरह से रुपए उधार नहीं लिए हैं फिलहाल परेशान होकर फरियादी संजय ने पुलिस की शरण लि और अपने दोस्त के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया है

Exit mobile version