द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष फिर आमने सामने हो गए जिसमे एक महिला सहित तीन लोगो को चोट आई है । दोनो पक्षो के लोगो ने थाने पर जमकर हंगामा किया । मामले में पुलिस ने दोनों पक्षो की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के राम द्वार गेट की है । यह सूरज शर्मा और नितिन तातोरे में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा की दोनो पक्षो में मारपीट हो गई जिसमें सूरज शर्मा ओर दूसरे पक्ष से नितिन ओर उसकी पत्नी घायल हो गई । घटना के बाद दोनों पक्षो के लोग थाने पर जमा हो गए । सूरज शर्मा पार्षद समर्थक है जिसके बाद पार्षद शानू शर्मा भी थाने पहुँचे ओर टीआई से मिले ।
