दो बच्चों के पिता ने कुंआरा बताकर किया रेप:युवती ने बातचीत बंद की तो आरोपी ने परिवार को पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

दो बच्चों के पिता ने खुद को कुंआरा बताकर एक हिंदू युवती से दोस्ती की और उसके साथ रेप किया। जब दो बच्चों के पिता होने की बात युवती को पता चली तो उसने बॉयफ्रेंड से बातचीत बंद कर दी। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने युवती के परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। अब युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड पर रेप करने के मामले में पुलिस से शिकायत की है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने बुधवार देर शाम मामले में रेप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घटना इंदौर के शिप्रा थाने की है।
पुलिस के मुताबिक 18 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि उसके साथ छेड़छाड़ करने के पीछे की वजह दो बच्चों के पिता फारुख से बातचीत बंद करना है। दरअसल फारुख ने उससे कुंवारा होने की बात करते हुए प्रेम किया और उसके साथ रेप किया। जब फारुख के दो बच्चों का पिता होने के बाद पता चली तो मैंने फारुख से बात करना बंद कर दिया। फारुख ने इसके बाद मेरे साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। इतना ही नहीं युवती ने यह भी आरोप लगाया कि फारुख ने उसके परिवार वालों के साथ भी मारपीट की। इस संबंध में युवती ने कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए हैं।

पहले की थी छेड़छाड़ की शिकायत
युवती और उसके परिवार के साथ मंगलवार को मारपीट और छेड़छाड़ की घटना हुई थी। युवती ने बताया था कि वह दसवीं तक पढ़ी है। दो साल पहले स्कूल छोड़ दिया। घर के पास ही मोटर रिपेयरिंग का काम करने वाले फारुख ने उसे घर के पास रोका और हाथ पकड़ लिया। उसने मुझसे कहा कि वह उससे बात क्यों नहीं करती है। इसके बाद पीड़िता के चिल्लाने पर उसके दादा बाहर आ गए। फारुख से उनकी झूमाझटकी हो गई। इसके बाद पीड़िता के चाचा और भाई भी वहां पहुंचे। फारुख के परिवार की ओर से भी उसका चाचा और भाई आ गए। सभी ने मेरे परिवार के साथ मारपीट की और फरार हो गए। जिसके बाद पीड़िता ने फारुख उसके पिता और भाई के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं मे केस दर्ज कराया।

कोर्ट जाते समय दी धमकी, हिंदूवादी मौके पहुंचे
परिवार ने बताया कि बुधवार को कोर्ट जाने के दौरान फारुख की तरफ से कुछ युवकों ने पीड़िता के पिता और भाई को रास्ते में धमकाने की कोशिश की। जानकारी के बाद हिंदूवादी यहां पहुंचे और पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए। पुलिस ने मामले में फारुख के खिलाफ रेप की धाराएं बढ़ाई है।

Exit mobile version