इंदौर शहर में लगातार चोरी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे ऐसा ही मामला इंदौर के दो अलग अलग थाना क्षेत्रो का सामने आया है जहां बदमाशों द्वारा सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहां विशाल नगर मैं रहने वाले फरियादी सुहास ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई हैं कि अज्ञात बदमाश फरियादी के घर का ताला तोड़ फरियादी के घर में रखे सोने चांदी के जेवरात और नकदी पर बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया है पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिये है फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हैं
दरअसल पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है फरियादी त्रिलोकचंद जो रामानंद नगर के रहने वाले हैं इन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि दोपहर करीबन 12:30 बजे जब मैं मेरी पत्नी घर पर आए तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था तब मैंने घर का सामान चेक किया तो पेटी का ताला टूटा हुआ था जिसमें से मंगलसूत्र सोने चांदी के जेवरात चांदी के सिक्के व नगदी 18 हजार मेरे घर में किसी अज्ञात बदमाश व्यक्ति ने रात के समय घर में घुसकर चुराकर फरार हो गया है फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिये है पुलिस शीघ्र ही मामले की गंभीरता को देखते हुए बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा
