देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के स्टूडेंटस पहुंचे इंदौर पुलिस की क्लास में।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

■ पुलिस के पास आने वाले विभिन्न साइबर फ्रॉड की केस स्टडी के आधार पर, साइबर अपराधों से बचने का लिया व्यवहारिक ज्ञान

इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में दिनांक 28.10.23 को, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के स्टूडेंटस को अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर और टीम ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

सायबर अवेयरनेस के तहत रीगल चौराहा स्थित पुलिस कार्यालय के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में DAVV यूनिवर्सिटी के IMS, IIPS, SCSIT, SOP, SOL, SOE

DDU-KK के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित कार्यक्रम में एडीशनल डीसीपी क्राइम श्री राजेश दंडोतिया ने, अपनी 184 वीं कार्यशाला में करीब 100 स्टूडेंट्स को वर्तमान समय के विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों और इनसे बचने के तरीकों को बताया। साथ ही उन्हें पुलिस के पास आने वाली साइबर अपराधों की शिकायतों की केस स्टडी के आधार पर विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड आदि की जानकारी देते हुए, साइबर अपराध होने पर साइबर हेल्पलाइन-1930, इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन 704912445 आदि पर किस प्रकार शिकायत करें एवं किन बातों का ध्यान रखें आदि के संबंध में व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।

- Advertisement -

उन्होंने सभी से कहा कि आज और आने वाला समय डिजिटल काम करने का समय हैं, जिसमें जरा सी गलती होने पर साइबर फ्रॉड होने की संभावना रहती है।


इसलिए हमें हमारी डिजिटल सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह जागरूक और सतर्क रहकर सोशल मीडिया और ऑनलाइन फाइनेंशियल काम करने की जरूरत हैं।

Exit mobile version