गोमठगिरी से सटे गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण मंदिर की सीढ़ियां और जैन समाज की आपत्ति विवाद के बीच मंगलवार को भीलवाड़ा से श्री देवनारायण तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी इंदौर पहुंचे और उन्होंने गुर्जर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों से इस मुद्दे पर चर्चा की,,,
जिला प्रशासन के दखल के बाद फिलहाल गोमटगिरी तीर्थ और इससे सटे गुर्जर समाज के आराध्य भगवान श्री देवनारायण मंदिर का विवाद एक बार थम चुका है ,,और इसके लिए प्रशासन बीच की राह निकालने में लगा हुआ है जिस पर दोनों ही समाज मंथन में जुटे हुए हैं,, इस बीच भगवान देवनारायण की जन्मभूमि और प्रमुख तीर्थ क्षेत्र बाला श्री डूंगरी भीलवाड़ा के प्रमुख पुजारी हेमराज जी गुर्जर इंदौर देवधर्म टेकरी स्थित देवनारायण मन्दिर पहुंचे और इस विवाद के अब तक के सभी पहलुओं पर चर्चा की,,,
देवनारायण मंदिर भीलवाड़ा से आए हेमराज जी ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप कर मौके का सर्वे करवाना चाहिए और जमीन संबंधित दस्तावेजों की जांच करें उचित कब्जा दिलवाना चाहिए,, उन्होंने उन्होंने स्थानीय प्रशासन से भी अपील की है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से इस विवाद का कोई सकारात्मक हल निकाले अन्यथा यह मामला पूरे भारतवर्ष में फैलेगा और इसके लिए गुर्जर समाज अंत तक लड़ेगा,,,
