इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी के निर्देश पर शुक्रवार को इंदौर के समीप एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन और खुड़ैल पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म के आरोपी के मकान पर बुलडोजर चला कर मकान को धराशायी किया गया।
– इंदौर से कुछ ही किलोमीटर दूर खुड़ैल थाना क्षेत्र के बड़ियाकिमा निवासी 12 साल की आदिवासी नाबालिग बच्ची के साथ उसके घर पर कल 6 जुलाई 2023 को सरिया की कटिंग करने आए मजदूर अरमान उर्फ बट्टू (मुख्य आरोपी) और दो सहयोगी, रईस द्वारा घर पर अकेली पाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ़्तार कर लिया गया ।
मुख्य आरोपी अरमान उर्फ बट्टू द्वारा ग्राम काजी पलासिया, तहसील खुड़ैल स्थित शासकीय भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लगभग 12 बाय 35 वर्ग फुट का पक्का मकान बनाकर अतिक्रमण किया गया था। जिसे कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी के आदेशानुसार, एसडीएम और पुलिस प्रशासन द्वारा शुक्रवार सुबह बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई है
