तेल कारोबारी के साथ हुई लूट मामले मे पुलिस ने 4 बदमाशों को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर मैं पिछले दिनों तेल कारोबारी के साथ हुई लाखों रुपए की लूट के मामले में क्राइम ब्रांच द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से ₹70 हजार नगद सहित लूट में प्रयोग किए वाहन को जप्त किया गया है….

इंदौर में लगातार लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही है ताजा मामले में इन्दौर क्राइम ब्रांच द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर लसूड़िया थाना क्षेत्र में पिछले दिनों तेल कारोबारी की रेकी करने के बाद ₹2 लाख रुपए नगद लूट करने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जिनके नाम संजय कुलदीप अशोक और नितेश बताए जा रहे हैं बदमाशों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जल्द अमीर बनना और अपने शौक पूरे करने के लिए व्यापारी की करीबन 15 दिनों तक रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया गया तो वही लुटे हुए रुपयों का अधिकांश हिस्सा अपनी अय्याशी ओर शौक पूरे करने में युवकों द्वारा उड़ा दिए गए पुलिस ने अभी आरोपियो के पास से ₹70 हजार नगद बरामद कर लिया है और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हुई लूट की वारदात के बारे में पूछताछ के साथ ही युवकों के पुराने रिकॉर्ड पुलिस खंगालने में जुटी हुई है…..

Exit mobile version