तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, जूता कारोबारी के बेटे की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बायपास पर सहारा सिटी के सामने हादसा, दुर्घटना में मृतक के साथी युवक और युवती भी घायल, अस्पताल में भर्ती।
इंदौर के बायपास पर सड़क हादसे में जूता कारोबारी के बेटे की मौत हो गई। हादसे में उसके साथी घायल हुए हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तीन बार पलटी खा गई थी।
कनाड़िया थाना पुलिस के मुताबिक, हादसा रविवार तड़के हुआ है। बायपास पर सहारा सिटी के सामने तेज रफ्तार आ रही लाल रंग की कार अचानक पलट गई। अनियंत्रित कार सड़क से नीचे उतर गई और तीन बार पलटी खा गई। कार सवार विनय पुत्र मुकेश निवासी गुरुनानक कालोनी की मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त यश और ऋतिका निवासी सिलिकान सिटी घायल हुए हैं। यश की माणिकबाग पर जूते की दुकान है। ऋतिका ब्यूटी पार्लर में काम करती है।

Exit mobile version