ड्रग माफ‍िया मां बंद है जेल में, युवक-युवतियों को ड्रग सप्लाई करने वाले बेटे को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विजयनगर पुलिस ने करीब डेढ़ साल पूर्व काजल उर्फ आंटी को एबी रोड स्थित माल के सामने से ड्रग्स के साथ पकड़ा था।
होटल-पब और काफी शाप में युवक युवतियों को ड्रग सप्लाई करने वाले यश जैन को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया है। यश की मां काजल जैन उर्फ आंटी मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त के आरोप में जेल में बंद है। उसका पूरे देश में नेटवर्क फैला हुआ था।

विजयनगर पुलिस ने करीब डेढ़ साल पूर्व काजल उर्फ आंटी को एबी रोड स्थित माल के सामने से ड्रग्स के साथ पकड़ा था। वह विदेशी लड़कियों की सप्लाई के साथ चरस,एमडीएम,स्मैक,गांजा की सप्लाई करती थी।
आंटी का स्कीम-78 में आलीशान मकान भी था, जहां सभ्रांत परिवार के युवक-युवतियां पार्टी करते थे। आंटी का बेटा यश उस वक्त फरार हो गया था।

यश नाइजीरियन तस्करों से ड्रग्स खरीद कर होटल, पब, बार, काफी शाप और रेस्त्रां में सप्लाई करता था। बुधवार को यश को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया।

टीआइ रवींद्र गुर्जर के मुताबिक यश की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। सूचना मिलते ही टीम रवाना कर दी गई है।

- Advertisement -
Exit mobile version