इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फिर एक ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है जहां डॉक्टर के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रुपए प्राप्त कर लिए जिसके बाद डॉक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद पुलिस ने भी फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के सुदामा नगर में रहने वाले एक डॉक्टर ने वर्ष 2022 में ऑनलाइन मेडिसिन बुलवाई थी इसके बाद संबंधित कंपनी का नंबर गूगल पर सर्च किया था जिसके बाद उन्हें एक नंबर प्राप्त हुआ और उस पर उन्होंने बात की नंबर पर बात करते ही उन्हें एक लिंक प्राप्त हुई लिंक पर क्लिक करते ही उनके अकाउंट से रुपए कट गए थे पूरे मामले में डॉक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी जिसकी जांच के बाद पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर अब मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है
