चंदननगर पुलिस ने एप्लीकेशन कॉल से लोगो को धमकाने के मामले में एक नाबालिग ओर दो युवकों को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए आरोपी डॉक्टर और प्लाईवुड कारोबारी के बेटे हैं। आरोपियों ने प्लायवुड कारोबारी के साथ एप कॉल से बदतमीजी की थी वही पुलिस आरोपियों के कुछ और साथियों की तलाश कर रही है।
चंदननगर थाना प्रभारी के अनुसार पिछले दिनों लकड़ी कारोबारी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धमकाने का मामला दर्ज हुआ था। दरअसल आरोपी एप्लीकेशन से कॉल कर रहे थे। लगातार फरियादी को गालियां दे रहे थे। उसके घर परि- वार की महिलाओं के बारे में गंदी बातें कर रहे थे। आरोपी फरियादी के घर और कारोबार को लेकर भी गलत टिप्पणियां कर रहे थे। फरियादी ने मामले की शिकायत साइबर सेल, चंदननगर पुलिस, सहित आला अधिकारियों को की थी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो पता लगा कि फरियादी को जो फोन आ रहे थे वह ‘मल्टी कॉल’ एप्लीकेशन से आ रहे थे। मामले में छानबीन के बाद आरोपी शारिक पिता सलीम निवासी चंदन नगर, एजाज खान पिता सत्तार और एक नाबालिक को गिरफ्तार किया है, वही आरोपीयो से पूछताछ की जा रही है कि और भी कितने लोगों को उन्होंने इस तरह से परेशान किया है।
