देवी अहिल्या विश्वविद्यालय मैं कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के अस्थाई कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर आगामी 9 मई मंगलवार को रोस्टर कमेटी की बैठक के बाद लगभग 100 कर्मचारियों के नियमितीकरण होने के मुद्दे को बल मिलेगा।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कर्मचारी गैर शिक्षक संघ के चैनसिंह यादव ने आज बताया कि मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि विश्वविद्यालय में कार्यरत या शासन में कार्यरत जो चतुर्थ श्रेणी अस्थाई कर्मचारी हैं उन्हें नियमितीकरण का लाभ दिया जाएगा क्योंकि सरकारी स्तर पर जो कमेटी थी उसमें कमिश्नर कलेक्टर और जो राजस्व विभाग के पदाधिकारी थे क्योंकि विश्वविद्यालय वित्तीय संस्थान है कमेटी बनाकर अपर मुख्य सचिव और शिक्षा विभाग के अधिकारी से अनुमति मांगी गई थी लिहाजा उनके द्वारा बीती 24 अप्रैल को कर्मचारी संघ को अनुमति मिल गई है। विश्व विद्यालय में कार्यरत करीब 100 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को नियमितीकरण को लेकर पद रिक्त हैं, जिनको लेकर उनके नियमितीकरण की कार्यवाही विश्वविद्यालय द्वारा शीघ्र ही की जावेगी उन्होंने बताया कि आगामी 9 मई मंगलवार को रोस्टर कमेटी की बैठक होना है, रोस्टर फाइनल हो जाएगा जिसके बाद सभी रिक्त पदों को लेकर अपर मुख्य सचिव के द्वारा जो अनुमोदन किया गया है उसके तहत रिक्त पदों को नियमितीकरण किया जाएगा जिससे निश्चित ही आगामी माह में नियमितीकरण का लाभ कर्मचारियों को मिल सकेगा।
