डिवाइडर से टकराई बाइक, छात्र की मौत, बीएम कालेज के छात्र कुलदीप की सड़क हादसे में मौत हो गई।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बीएम कालेज के छात्र कुलदीप की गुरुवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई।कुलदीप स्पोर्ट्स बाइक से घर जा रहा था।अनियंत्रित बाइक डिवाइडर में घुस गई।सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई।

कनाड़िया टीआइ जेपी जमरे के मुताबिक घटना कनाड़िया चौराहा स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के समीप की है। खंडवा निवासी कुलदीप पुत्र कैलाश थाटे गुरुवार रात दोस्त अमन से मिलने आया था।

वह सूरजनगर में भाई जयदीप के साथ रहता था।रात को वह दोस्त से मिलकर स्पोर्ट्स बाइक से सूरजनगर जा रहा था।
चौपाटी के समीप अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। राहगीर धर्मेंद्र के मुताबिक कुलदीप को सिर में चोट आई थी। इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई थी। हादसे के बाद भी लोग वीडियो बना रहे थे। काफी देर बाद एम्बुलेंस बुलाई और पलासिया स्थित ग्रेटर कैलाश होस्पिटल लेकर गए, लेकिन वहां से एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया गया।

देर रात डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई जयदीप के मुताबिक घटना के 10 मिनट पहले कुलदीप का फोन आया था। उसने कहा था कि दरवाजा खुला रखना मैं आ रहा हूं। आधे घंटे तक न आने पर काल किया तो एक युवक ने काल कर बताया उसे अस्पताल लेकर आए हैं।

- Advertisement -
Exit mobile version