ट्रांसपोर्ट कारोबारी द्वारा ड्राइवर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया ड्राइवर ने किए 30 दाल के कट्टे गायब

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी द्वारा अपने ड्राइवर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसने अपनी पालदा स्थित फैक्ट्री से गोवा के लिए लगभग 300 दाल के कट्टे रवाना किए थे, वहीं जब कट्टे गोवा पहुंचे तो व्यापारी ने बताया कि उसे 30 दाल के कट्टे कम बरामद हुए हैं, जिसके बाद ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने ड्राइवर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि फरियादी सतीश जय नारायण बंसल द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पालदा में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है, कुछ दिनों पहले उसे गोवा में दाल के कट्टे भेजने का आर्डर मिला था, जहां लगभग 300 कट्टे इंदौर से सतीश बंसल ने रवाना किए थे, लेकिन जब माल गोवा पहुंचा, तो उसमें दाल के 30 कट्ट कम थे। जब विनायक फ्रेट केरियर ट्रांसपोर्ट कारोबारी को यह सूचना मिली तो उसने ड्राइवर गोपाल जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Exit mobile version