जुनीं इंदौर थानां क्षेत्र में सफाई के बहाने दो महिलाओ ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

जुनीं इंदौर थानां क्षेत्र में चोरी का मामला सामने आया है जंहा दो महिलाओं ने सफाई के बहाने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। थानां प्रभारी शैलेंद्र सिंह जादौन के मुताबिक फरियादी मयूर कुकरेजा निवासी सर्वोदय नगर की शिकायत पर गुरुवार शाम को अज्ञात आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। उस वक्त कारोबारी की मां घर में अकेली थी। खाना बनाने वाली कर्मचारी किचन में थी। तभी 2 महिलाएं वहां काम मांगने पहुंची। वृध्दा ने दोनों को ठीक से सफाई करने पर काम पर रखने की बात कही। दोनों महिला घर में सफाई करने चली गई। उस वक्त वृध्दा ड्राइंग रूम में बैठी रही। कुछ देर बाद उनका बेटा और बहू भी जिम से लौट आए। सभी एक साथ बैठे रहे। इस बीच घर में घुसी महिलाओं ने सफाई के बहाने कमरे से चाबी तलाशी और अलमारी से 2 जोड़ कंगन, ब्रेसलेट, मंगलसूत्र सहित 5 से 7 लाख का सामान उड़ा दिया। दोनों महिलाएं परिवार के सभी सदस्यों के सामने से गुजर गई। बाद में परिवार को पता चला कि उनके घर चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज को जांच में शामिल किया है। जांच में पता चला है कि शातिर महिला चोर ने परिवार के सदस्यों को भनक नहीं लगने दी और जेवरात उड़ा ले गई। हुलिए के आधार पर दोनों की तलाश जारी है। वहीं पुलिस को पता चला है कि कारोबारी के घर उनके बेटे जो कुछ समय पूर्व यूएस से पढ़ाई कर लौटे है। वे कारोबार संभालते है। उनकी पत्नी का आर्टिफिशियल ज्वेलरी का बिजनेस है।

Exit mobile version